Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शराब के ठेके के खिलाफ आक्रोश, उपपा ने दिया आंदोलन को समर्थन
  • अल्मोड़ा

शराब के ठेके के खिलाफ आक्रोश, उपपा ने दिया आंदोलन को समर्थन

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बिनसर महादेव धाम के निकट सोनी देवलीखेत में शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। बुधवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी तिवाड़ी आंदोलन को समर्थन देने देवलीखेत पहुंचे। तिवाड़ी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनी, देवलीखेत और अल्मोड़ा की जनता पानी मांग रही है, लेकिन सरकार उन्हें शराब परोस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राज्य सैकड़ों शहादतों के बाद मिला, लेकिन सरकार इसे नशे के दलदल में धकेल रही है। सरकार एक ओर नशे के खिलाफ अभियान का दिखावा कर रही है, तो दूसरी ओर गांव-गांव शराब के ठेके खुलवा रही है। तिवाड़ी ने कहा कि वर्ष 2016 में उन्होंने ‘नशा हटाओ, पहाड़ बचाओ’ अभियान का समर्थन किया था, जिसमें रानीखेत के वर्तमान विधायक भी शामिल थे। लेकिन आज वही विधायक सत्ता में आने के बाद शराब के ठेके खुलवाने में जुटे हैं, जिससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में आगे आई हैं। देवलीखेत दुभना महिला मंगल दल की भागुली देवी ने कहा कि सरकार महिलाओं को असहाय समझकर उनके बच्चों को नशे की गिरफ्त में धकेल रही है, लेकिन इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। सोनी डांट पर दीपक करगेती आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि देवलीखेत में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल धरने पर बैठे हैं। कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती ने कहा कि अब गांव-गांव जाकर जनजागरण किया जाएगा और इसकी शुरुआत हो चुकी है। देवलीखेत में विरोध प्रदर्शन में सुशीला, हिमानी, तुलसी, पिंकी, भागुली देवी, भगवती भट्ट, शकुंतला, कमला, लक्ष्मी बिष्ट, कविता गोसाईं, हेमा, सरिता, दीपा और नंदी देवी सहित कई लोग शामिल रहे। वहीं, प्रकाश चंद्र पंत, प्रकाश पढ़लिया, राजेंद्र पढ़लिया, निकेश सती और विपिन उपाध्याय भी आंदोलन स्थल पर डटे रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत, दो घायल
Next: सीओ अल्मोड़ा ने होमगार्ड जवानों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.