Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत, दो घायल
  • टिहरी

टिहरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 23/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-23 at 08.54.09 (1)

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी के पावकी देवी मार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो (यूके07एसी3409) अनियंत्रित होकर करीब दो से तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी पांच युवक श्यामपुर घड़ी मेचक, ऋषिकेश से पावकी देवी, नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा समाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस चौकी गूलर को जानकारी दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया।

सूचना मिलने पर व्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरी रात राहत और बचाव कार्य चलाया। काफी मशक्कत के बाद खाई से मृतकों के शव और घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। फ़िलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, एक फरार
Next: ई-रिक्शा से लगी बच्‍चे को टक्‍कर, ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा; दिमाग की नस फटी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.