Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, एक फरार
  • देहरादून

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, एक फरार

RNS INDIA NEWS 23/10/2025
rns featured image new

देहरादून। डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में संदिग्ध बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद लालतप्पड़ बैरियर पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी डोईवाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। फरार बदमाश की तलाश में देर रात तक पुलिस ने सर्च और कांबिंग ऑपरेशन चलाया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाशों और पुलिस कर्मियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान सोहेल खान (25) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ईसी रोड, करनपुर और शानू (23) पुत्र नौशाद निवासी चावला चौक, नालापानी रोड, करनपुर के रूप में हुई है। दोनों बदमाश हाल ही में दून चिकित्सालय के सामने हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे और उनके खिलाफ कोतवाली नगर में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, दो तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं, एसएसपी ने जोगीवाला चौकी पहुंचकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान का भी जायजा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 अक्टूबर
Next: टिहरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.