Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • प्रत्याशियों ने कड़ाके की ठंड में किया प्रचार
  • टिहरी

प्रत्याशियों ने कड़ाके की ठंड में किया प्रचार

RNS INDIA NEWS 12/01/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। नगरपालिका नई टिहरी के चुनाव में रविवार को राष्ट्रीय पार्टियों से जुड़े व निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का वोट मांगने का सिलसिला कड़ाके की ठंड के बीच भी जारी रहा। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पंवार ने कोटि कालोनी में एचसीसी कंपनी कालोनी व शिवालिक कंपनी कालोनी में वोट मांगते हुए अपील कर कहा कि नगर पालिका टिहरी के विकास के लिए जिस सोच की जरूरत है। वह उनके पास है। इसलिए कांग्रेस को वोट कर विकास का मौका चुने। इस मौके पर शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, आनंद सिंह बेलवाल, कुशीलाल, सोबन कुमाईं मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मस्ता नेगी ने नई टिहरी के विभन्न वार्डों में समर्थकों के साथ वोट मांगे। उन्होंने कहा कि डब्बल इंजन की सरकार ही नई टिहरी पालिका का संपूर्ण विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज तक निर्दलियों के भरोसे रही नई टिहरी पालिका का वास्तविक विकास नहीं हो पाया है। इनके साथ चुनाव प्रचार में गोपी राम थपलियाल, विजय कठैत, शीश राम थपलियाल, असगर अली, लीला मखलोगा सहित दर्जनों शामिल रहे।
रविवार को निर्दलीय प्रत्याशी अनुसूया प्रसाद नौटियाल ने नई टिहरी में वोट मांगते हुए कहा कि जनता उन्हें जिताने का काम करें। वह पालिका में कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार व मनमानी पर लगाम लगाने का काम करेंगे। नई टिहरी शहर को सांस्कृतिक व मेलों का शहर बनाने का काम किया जायेगा। इस मौके पर उनके साथ मीनू टम्टा, प्रतिमा सकलानी, कुसुम रावत, भागीरथी चमोली, अनीता, बबीता, बलवंत नेगी, देवेंद्र राणा, विपिन बहुगुणा, पीयूष चमोली, मोहित उनियाल, प्रेम सिंह राणा मौजूद रहे। निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने मोलधार क्षेत्र में व्यापारियों और जनता से मिलकर उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की। निर्दलीय मोहन सिंह रावत ने भी पीजी कालेज कालोनी, जीआईटीआई व मोलधार क्षेत्र में वोट मांगते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। वे नई टिहरी को सुंदर व समृद्ध पालिका बनाने का काम करेंगे। निर्दलीय प्रत्याशी गंगा भगत सिंह नेगी ने भी टिहरी के विभिन्न वार्डों में वोट मांगते हुए कहा कि वे स्वच्छ छवि के युवा हैं। उन्हें वोट में रूप में समर्थन देकर इमानदार प्रत्याशी को चुने।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक के परिजनों को प्रतिकर देने के दिए आदेश
Next: राशिफल 13 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.