Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मृतक के परिजनों को प्रतिकर देने के दिए आदेश
  • पौड़ी

मृतक के परिजनों को प्रतिकर देने के दिए आदेश

RNS INDIA NEWS 12/01/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  बीमा कंपनी को एक मृतक के परिजनों को 12.92 लाख रुपये का प्रतिकर देगी। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति अधिकरण/जिला जज पौड़ी की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। निसणी मोटर मार्ग पर जून 2020 में शाम के समय टहल रहा लोनिवि का एक सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया था। हादसे में कनिष्ठ अभियंता की मौत हो गई थी। पौड़ी के कोटद्वार स्थित गोविंद नगर निवासी सेवानिवृत्त लोनिवि कनिष्ठ अभियंता रमेश थपलियाल किसी कार्य से अपने एक परिजन के घर निसणी गांव गए थे। जहां वह बीते 18 जून 2020 को भृगुखाल-निसणी मोटर मार्ग पर शाम करीब छह बजे टहल रहे थे। इस दौरान एक डंपर तेज रफ्तार से आया, जिसकी चपेट में कनिष्ठ अभियंता आ गया था। हादसे में कनिष्ठ अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए उन्हें पीएमसी भृगुखाल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 सेवा से बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही कनिष्ठ अभियंता की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने 23 दिसंबर 2020 को अदालत में याचिका दाखिल कर क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई थी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमित सजवाण ने बताया कि मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति अधिकरण/जिला जज पौड़ी अजय चौधरी की अदालत दोनों पक्षों की बहस, गवाहों के बयान व साक्ष्यों का अवलोकन कर ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी को मृतक के स्वजनों को 12 लाख 92 हजार 64 रुपये का प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया है। बताया कि अदालत ने प्रतिकर का भुगतान 6 फीसदी ब्याजदर से एक माह के भीतर किए जाने का आदेश दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा: भट्ट
Next: प्रत्याशियों ने कड़ाके की ठंड में किया प्रचार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.