Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • टैक्सी चालक की मौत का खुलासा, हत्या नहीं.. हिट एंड रन का निकला मामला
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

टैक्सी चालक की मौत का खुलासा, हत्या नहीं.. हिट एंड रन का निकला मामला

RNS INDIA NEWS 15/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोरा ने अल्मोड़ा के टैक्सी चालक देवेंद्र बिष्ट की मौत का खुलासा किया है। कहा यह मामला हत्या का नहीं हिट एंड रन का था। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से देवेंद्र की मौत हुई थी। इस मामले में दर्ज 302 की धाराओं को तरमीम कर 279/ 304 ए आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस कार से दुर्घटना हुई उसके चालक को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली गई है।एएसपी ममता बोरा ने बताया कि इस मामले में सारे अहम सुराग सीसीटीवी फुटेज और घटना स्थल पर मिले दाहिने साइड के रियर व्यू मिरर कंसोल से मिले। जांच में पता चला कि कंसोल महेंद्रा क्वांटो गाड़ी का है। पुलिस की टीम ने हल्द्वानी से लेकर बनबसा तक करीब 100 सीसीटीवी की फुटेज चेक कर साइड रियर व्यू मिरर टूटी कार देख ली। पुलिस इसी कार नंबर से कार चालक मदन सिंह बोरा निवासी पईयापौड़ी थाना बलवाकोट तहसील धारचूला जिला पिथौरागढ़ को पकड़कर लाई आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि कार चलाते समय चकरपुर के जंगल में गाड़ी के शीशे में जमी धूल को हटाने के लिए उसने बोतल से वाहन से बाहर निकलते हुए शीशे पर पानी डाला, तेज रफ्तार के चलते कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान टैक्सी चालक देवेंद्र सिंह हल्द्वानी से वापस बनबसा जा रहे थे। वह सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उतर रहे थे कि वाहन ने देवेंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर सीधी होने के कारण देवेंद्र उछलकर काफी दूर तक गिरा। चालक वहां रुका नहीं और कार लेकर फरार हो गया। रामपुर पहुंचने के बाद कार को रिपेयर किया गया। इस मामले में आरोपी वाहन चालक मदन सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसी को टिकट नहीं मिला है तो मैं जिम्मेदार हूं, परिवारवाद पर बीजेपी सांसदों से बोले पीएम मोदी
Next: सनसनीखेज मामला: विजिलेंस में तैनात इंस्पेक्टर साधना त्यागी को 2 साल का कारावास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.