Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • किसी को टिकट नहीं मिला है तो मैं जिम्मेदार हूं, परिवारवाद पर बीजेपी सांसदों से बोले पीएम मोदी
  • राष्ट्रीय

किसी को टिकट नहीं मिला है तो मैं जिम्मेदार हूं, परिवारवाद पर बीजेपी सांसदों से बोले पीएम मोदी

RNS INDIA NEWS 15/03/2022
modi2

नई दिल्ली (आरएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग में परिवारवाद को लेकर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र का दुश्मन है और इसे भाजपा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपी समेत 5 राज्यों के चुनाव में पार्टी नेताओं के परिवार के लोगों को टिकट न मिलने की भी टिप्पणी की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि पार्टी की ओर से किसी की भी उम्मीदवारी को खारिज किया गया है तो उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीतिक लोकतंत्र की दुश्मन है।

इस मीटिंग में होम मिनिस्टर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल समेत तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद थे। इस मीटिंग की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी चीफ जेपी नड्डा को 4 राज्यों में जीत पर सम्मानित किया गया और फिर पीएम नरेंद्र मोदी ने मीटिंग को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश में कई भाजपा नेता अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन लीडरशिप ने कई लोगों की मांग को खारिज कर दिया था। यहां तक कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक के लिए लखनऊ से टिकट मांग रही थीं, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया।

इस पर रीता बहुगुणा जोशी ने नाराजगी भी जाहिर की थी और उनके बेटे ने सपा का दामन थाम लिया था। उनके अलावा कई और नेता भी अपने परिजनों को टिकट देने के लिए लॉबिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। गोवा में भी भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं दिया था। वह पणजी सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने इससे इनकार किया था। इस पर पर्रिकर इसी सीट से निर्दलीय ही उतर गए थे। हालांकि उन्हें चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान में खुलेआम शराब बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार
Next: टैक्सी चालक की मौत का खुलासा, हत्या नहीं.. हिट एंड रन का निकला मामला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.