Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टप्पेबाजी में आंध्रप्रदेश की दो महिलाएं गिरफ्तार
  • देहरादून

टप्पेबाजी में आंध्रप्रदेश की दो महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शत्रुघ्न घाट पर दो अज्ञात महिलाओं ने एक महिला यात्री का पर्स और नगदी चोरी कर ली। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात महिलाओं की पहचान के प्रयास तेज किए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनसे चोरी का मोबाइल और नगदी बरामद हुई। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यात्री प्रभा बासदेव निवासी गुरुग्राम, हरियाणा सोमवार को शत्रुघ्न घाट पर बैठी थी। बताया कि इसी बीच दो अज्ञात महिलाओं ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में नगदी और मोबाइल था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने महिलाओं की पहचान को गंगाघाट और आसपास के 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जल पुलिस की मदद से हनुमान मंदिर घाट से दो महिलाओं को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने प्रभा का पर्स चोरी करना कबूल किया। तलाशी में मोबाइल और 15 सौ रुपये की नगदी भी पुलिस को मिली। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आरोपियों की पहचान नागमणि पत्नी रमेश निवासी गांव बुदरपेट, जिला कुरनूल, आंध्रप्रदेश और जमलम्मा पत्नी वेंक्टेश निवासी गांव माधवरमा, जिला कुरनूल, आंध्रप्रदेश के रूप में हुई। पेशी के बाद आरोपी महिलाओं को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई राजेंद्र रावत, कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, आशीष गुड़ियाल, कोमल सैनी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेल्स से गिफ्ट पाने के झांसे में गंवाए 68 हजार
Next: लक्ष्मणझूला में हाथी ने बाबा को कुचला, मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.