Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लक्ष्मणझूला में हाथी ने बाबा को कुचला, मौत
  • देहरादून

लक्ष्मणझूला में हाथी ने बाबा को कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 09/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला टैक्सी पार्किंग में हाथी ने एक बाबा को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान हाथी ने उत्पात मचाते हुए पार्किंग में लगा खोखा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबा के शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने शिनाख्त होने तक 72 घंटे के लिए शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। थानाध्यक्ष विनोद गुसाईं के मुताबिक मंगलवार सुबह भूतनाथ मंदिर के पास लक्ष्मणझूला टैक्सी पार्किंग में एक बाबा का शव पड़े होने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बाबा के शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल के पास ही पार्किंग में एक खोखा भी क्षतिग्रस्त मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात हाथी यहां पहुंचा था। बाबा के शरीर पर पुलिस को गंभीर निशान भी मिले। प्रथमदृष्टया पुलिस ने बाबा की मौत हाथी के हमले में होने की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाबा की उम्र करीब 60 वर्ष है। काफी समय से बाबा इसी क्षेत्र में घूम रहा था। संभवतया वह पार्किंग में खोखे के पास सोया होगा और इसी दौरान हाथी के हमले में उसकी जान गई। पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। स्थानीय स्तर पर भी बाबा की शिनाख्त का भरसक प्रयास जारी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टप्पेबाजी में आंध्रप्रदेश की दो महिलाएं गिरफ्तार
Next: गंगा घाट पर नहा रही महिलाओं का वीडियो बनाता युवक पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.