Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 19/05/2022
default featured image

रुड़की। तमंचे की नोंक पर घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में समाज के लोगों ने मिलकर आरोपी के साथ उसका निकाह करा दिया। लेकिन आरोपी दहेज में मोटी रकम तथा बाइक की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 13 अप्रैल को उसकी मां और पिता ऋषिकेश एम्स में दवा लेने गए थे। देररात तक वापस नहीं लौटे। वह अपने भाई-बहनों के साथ घर पर मौजूद थी और बरामदे में सोई हुई थी। इस दौरान गांव का एक युवक उनके घर में घुसा। आरोपी ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उसके साथ दुराचार किया। समाज के लोगों ने प्रस्ताव रखा कि दोनों का निकाह कर दिया जाए। 16 मई को कुछ लोगों की मौजूदगी में निकाह कर दिया गया। 17 मई को शादी को पंजीकृत कराने के लिए जब तैयारी होने लगी तो आरोपियों ने मांग रखी कि उन्हें पांच लाख ³नगद और बाइक दहेज में चाहिए, नहीं तो वह निकाह का पंजीकरण नहीं कराएंगे। इसके बाद सभी लोग आरोपियों को समझाने लगेलेकिन आरोपी नहीं माने। आरोपियों ने उसके परिजनों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसएसआई रफत अली ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों दानिश, राफा, इदरीस, पप्पू, फारूक, नाजिम, प्रमोद तथा आशु सभी निवासी कोतवाली क्षेत्र मंगलौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधि- विधान से खोले गए द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट
Next: फैक्ट्रीकर्मी ने गंगनहर में लगाई छलांग, मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.