Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तालाबंदी खत्म, धरने पर बैठे रहे प्रशिक्षु डॉक्टर
  • हरिद्वार

तालाबंदी खत्म, धरने पर बैठे रहे प्रशिक्षु डॉक्टर

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने कुलपति डॉ. सुनील जोशी के आग्रह के बाद बुधवार को तालाबंदी नहीं की, लेकिन अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। बुधवार को आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति मौके पर पहुंचे। वार्ता के बाद प्रशिक्षु चिकित्सक गेट पर लगे ताले को खोलने पर राजी हो गए। वार्ता के दौरान मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने भी प्रशिक्षु चिकित्सकों को तालाबंदी न करने की हिदायत दी। आयुर्वेद के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने अपने 7500 के मानदेय को एमबीबीएस प्रशिक्षु चिकित्सकों के बराबर 17000 करने की मांग को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया था। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने सोमवार को यह एलान कर दिया था कि यदि उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो वह तालाबंदी जैसे निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे। मंगलवार को प्रशिक्षु चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक कालेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी थी। जिसके चलते आयुर्वेदिक कालेज परिसर में स्थित चिकित्सालय की ओपीडी ठप हो गई थी। मंगलवार शाम को भी आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील जोशी प्रशिक्षु चिकित्सकों को मनाने पहुंचे थे। तब प्रशिक्षु चिकित्सक वीसी के आश्वासन के बाद भी नहीं माने थे। बुधवार सुबह वीसी फिर से प्रशिक्षु चिकित्सकों को मनाने पहुंचे। वार्ता के दौरान प्रशिक्षु चिकित्सक अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद कुलपति ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि प्रशिक्षु डाक्टर धरना दें लेकिन तालाबंदी कर ओपीडी को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। जिसके बाद प्रशिक्षु चिकित्सकों ने गेट का ताला खोल दिया। डॉ. सुनील जोशी का कहना है कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय स्तर से शासन से पत्राचार किया जा चुका है। मानदेय बढ़ने का फैसला शासन स्तर पर लिया जाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा कर मारने का प्रयास करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
Next: तमंचे व तीन जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.