Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तहसील में दाखिल खारिज के 30 मामले लंबित
  • देहरादून

तहसील में दाखिल खारिज के 30 मामले लंबित

RNS INDIA NEWS 19/02/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। विधानसभा चुनाव के चलते तहसील प्रशासन के अधिकारियों की व्यस्तता के चलते जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हुए हैं। ऋषिकेश तहसील में दाखिल खारिज के 30 मामले लंबित चल रहे हैं। समय पर दाखिल खारिज नहीं होने से लोगों को मकान बनाने के लिए बैंक से लोन नहीं मिल रहा है।
ऋषिकेश में आय प्रमाण पत्र, अस्थायी प्रमाण पत्र, उत्तरजीवी प्रमाण पत्र के कार्य भी 13 फरवरी से 16 फरवरी तक प्रभावित रहे। 40 से अधिक लंबित मामले पिछले दो दिन में निबटने पर तहसील के चक्कर काट रहे आवेदकों को राहत मिली। दाखिल खारिज के मामले भी लंबित है। तहसील सूत्रों के मुताबिक पहले अक्तूबर 2021 में रजिस्ट्रार कानूनगो की दो महीने चली हड़ताल और 2022 में विधानसभा चुनाव में तहसीलदार, लेखपालों के चुनावी ड्यूटी में व्यस्तता के चलते दाखिल खारिज की कार्रवाई पर खासा असर पड़ा।
ऋषिकेश बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अजय ठाकुर ने बताया कि दाखिल खारिज समय पर नहीं होने से कई लोग परेशान हैं। दाखिल खारिज के अभाव में उन्हें सपनों का आशियाना बनाने के लिए बैंक से होम लोन नहीं मिल रहा है। यही नहीं अस्थायी, आय और अन्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए भूमि स्वामित्व के दस्तावेज की जरूरत होती है, इसमें दाखिल खारिज जरूरी है। कई लोग तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही।

चुनाव में व्यस्तता के चलते दाखिल खारिज के 60 से अधिक मामले लंबित थे, इसमें से अधिकांश को पिछले दो दिन में निपटा दिया है। अब 30 मामले लंबित हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।   – डा. अमृता शर्मा, तहसीलदार ऋषिकेश

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी हुई कार बरामद, दो गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 243 केस, एक मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.