Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्विफ्ट डिजायर ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल; चालक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

स्विफ्ट डिजायर ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल; चालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोमेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को थाने से 200 मीटर आगे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ रेस्क्यू उपकरण लेकर मौके पर पहुंची। घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान शिव सिंह राणा (46 वर्ष), निवासी रैंत, और बलवंत सिंह (60 वर्ष), निवासी रैंत, थाना सोमेश्वर के रूप में हुई है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर भेजा गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कार चालक त्रिभुवन सिंह, निवासी कौसानी, बागेश्वर शराब के नशे में था। मेडिकल परीक्षण में नशे की पुष्टि होने के बाद उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को सीज कर दिया गया। बताया गया कि घायल बाइक सवार सोमेश्वर से अपने घर रैंत जा रहे थे, जबकि कार रानीखेत रोड की ओर से आ रही थी। घायलों के परिजनों की तहरीर पर शनिवार को त्रिभुवन सिंह के खिलाफ थाना सोमेश्वर में एफआईआर संख्या 13/25, धारा 281/125 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीकेदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा
Next: पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.