Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास
  • चमोली

पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास

RNS INDIA NEWS 03/05/2025
judge hammer

चमोली(आरएनएस)। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कर्णप्रयाग की अदालत ने शनिवार को पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा न करने पर दोषी को एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। दोषी घटना के बाद से जेल में है। कर्णप्रयाग के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुधीर राणा ने बताया कि 10 जुलाई 2020 को मृतका की मां मुन्नी देवी ने गैरसैंण के तहसीलदार को तहरीर देकर बताया था कि सात जुलाई 2020 को मेरी लड़की गंगा देवी की उसके ससुरालियों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। जिस पर तहसीलदार ने राजस्व पुलिस को घटनास्थल पर भेजा। जिस पर पुलिस ने मृतका गंगा देवी के पति प्रेमबल्लभ सती, ग्राम घंडियाल मल्ला (सतीखोला) तहसील गैरसैंण को गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद ने मामले की विवेचना कर 11 नवंबर 2020 को प्रेमबल्लभ सती के खिलाफ गंगा देवी की हत्या करने, साक्ष्य छिपाने, विवाहित स्त्री के प्रति क्रूरता और दहेज मृत्यु की धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत में करीब पांच साल के विचारण के दौरान मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों लिखित बयान दर्ज करवाए गए। दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कर्णप्रयाग विनोद कुमार की अदालत ने प्रेम बल्लभ सती को पत्नी गंगा देवी की हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 25 हजार रुपये अर्थदंढ की सजा सुनाई है। दोषी को अदालत के आदेश पर सजा भुगतने के लिए पुलिस अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्विफ्ट डिजायर ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल; चालक गिरफ्तार
Next: गंगा सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर लगाई आस्था की डुबकी

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.