Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी को मिले एकसमान पेंशन?
  • देहरादून

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी को मिले एकसमान पेंशन?

RNS INDIA NEWS 10/06/2022
rns featured image new

देहरादून। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों औैर उत्तराधिकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और शासन के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को सचिवालय में बैठक हुई। जिसमें अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को एक समान पेंशन देने समेत अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई।

स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री और सचिव मुकेश नारायण शर्मा ने त्रैमासिक बैठक करीब दो साल देरी से होने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सेनानियों के परिवारों को प्रति परिवार पांच हजार रुपये पेंशन देने, वॉल्वो बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने, आवासहीन उत्तराधिकारीयों को सभी जिलों में सरकारी भूमि निशुल्क उपलब्ध करवाने, निजी चिकित्सालयों में निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करवाने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील त्यागी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य के विभागों के सहयोग से आजादी के आंदोलन से संबंधित फोटो प्रदर्शनी, आजादी के संघर्ष में शहीद हुए क्रांतिकारियों के जीवन से संबंधित कार्यक्रम, गोष्ठी, संभाएं, सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों की तैयारी के लिए सूचना व संस्कृति विभाग को निर्देशित करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग को गश्त के लिए मिलीं तीन सौ बाइकें
Next: नई शिक्षा नीति में वेद और ज्योतिष होंगे शामिल- शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.