Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, वैक्सीन लगवाने गए शख्स को लगा दिया एंटी रेबीज का इंजेक्शन
  • राष्ट्रीय

स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, वैक्सीन लगवाने गए शख्स को लगा दिया एंटी रेबीज का इंजेक्शन

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामला महाराष्ट्र के कलवा का है। यहां के अतकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने आए व्यक्ति को रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने नर्स को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पीडि़त व्यक्ति को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, अतकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर राजकुमार यादव कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे थे। उन्हें कोविशील्ड लगाई जानी थी, लेकिन राजकुमार यादव गलती से उस लाइन में खड़े हो गए जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा था। जब उनकी बारी आई तो वहां मौजूद नर्स कीर्ति पोपड़े ने बिना कागज देखे उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया। जब मामला सामने आया तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के कागजों की जांच करना नर्स की जिम्मेदारी है। नर्स की लापरवाही से व्यक्ति की जान को खतरा पैदा हुआ। कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से नर्स को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की देखरेख डॉक्टरों की टीम कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोहरे हत्याकांड से सनसनी: मकान मालकिन और नौकर की हत्या, लहुलुहान मिले शव
Next: 1 अक्टूबर से सुबह साढ़े नौ बजे से खोले जाएंगे स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.