Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट उपचुनाव: 17 अप्रैल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, 151 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
  • अल्मोड़ा

सल्ट उपचुनाव: 17 अप्रैल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, 151 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
rns featured image new

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा सल्ट उप निर्वाचन के 17 अप्रैल को होने वाले मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गयी। राजकीय इण्टर कालेज भिकियासैण से कार्मिकों को सामग्री वितरण के साथ उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियो की रवानगी के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराये जाने है, इसके लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया में मुस्तैदी के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि आज 151 पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामाग्री वितरण करने के पश्चात् उनकी रवानगी की गयी है।उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों को निर्भय होकर मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराना होगा साथ ही कोई भी कठिनाई या समस्या आने पर सम्बन्धित सैक्टर या जोनल मजिस्ट्रेट से सम्पर्क कर सकते है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्मिकों को निर्वाचन सामाग्री लेने में असुविधा न हो इसके लिए सामाग्री प्राप्त करने के पृथक-पृथक काउन्टर की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा सल्ट के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे सभी 17 अप्रैल 2021 को मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में हम सभी को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना चाहिए। इस महापर्व में हमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 17 अप्रैल 2021 को प्रात: 07:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक मतदान होगा। मतदाता निर्धारित समय पर अपने मतदेय स्थल में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। सभी मतदाता अवश्य रूप से अपने घरों से निकल कर लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपना अमूल्य योगदान दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजामुद्दीन मरकज मस्जिद में एक बार में 50 लोग अदा कर सकेंगे नमाज
Next: हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्टाफ नर्सों की भर्ती परीक्षा स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.