Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोग घायल
  • देहरादून

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
web45-1

देहरादून। चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर साहिया के नजदीक लाल पुल के पास बरसात के चलते पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ से काफी संख्या में एक साथ पत्थरों के गिरने से चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। चालक की सूझबूझ से क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूचना के तुरंत बाद राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाटा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल चालक समेत नौ व्यक्तियों को सीएचसी साहिया में भर्ती कराया।

घायलों में स्थानीय वीरेंद्र राणा, मनोज राणा, रणवीर सिंह तीनों निवासी मगरोली-चकराता, अतर सिंह निवासी टुंगरा, सचिन निवासी टगरी, आशा व आंचल निवासी खुशहालपुर विकासनगर और टीना निवासी हरियाणा समेत नौ लोग घायल हो गए, जिनका उपचार राजकीय अस्पताल साहिया में चल रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक ने कहा घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 22 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, मई माह में हुई थी शादी
Next: एयर इंडिया की बोली में धांधली, जाऊंगा अदालत : सुब्रमण्यम स्वामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.