Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्टोन क्रशर पर हुई डकैती मामले में मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

स्टोन क्रशर पर हुई डकैती मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/08/2022
rns featured image new

रुड़की। रविवार रात भिक्कमपुर चौकी के स्टोन क्रशर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्रशर के मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस अब घटना में शामिल बदमाशों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के दो से तीन किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लक्सर के भोगपुर गांव के पास सतीश बंसल का स्टोन क्रशर है। कुछ दिन से क्रशर बंद पड़ा है। फिलहाल क्रशर की देखभाल के लिए नरेश कुमार व धर्मेंद्र नाम के दो कर्मचारी वहां रह रहे हैं। रविवार रात 10-12 बदमाश क्रशर में घुसे और हथियार दिखाते हुए दोनों को बंधक बनाने के बाद एक खाली कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वे क्रशर से 25 हजार की नगदी, एलईडी टीवी और तांबे का कीमती तार लेकर फरार हो गए। सुबह पांच बजे कर्मचारी कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर बाहर निकले तथा क्रशर स्वामी को जानकारी दी। क्रशर स्वामी की सूचना पर लक्सर कोतवाली तथा भिक्कमपुर चौकी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की बारीकी से जानकारी ली। बाद में क्रशर स्वामी कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल बदमाशों की शिनाख्त के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा, पुलिस क्रशर पर आने और जाने के सारे रास्तों की पेट्रोलिंग कर सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। बताया कि पुलिस घटना के कुछ दूसरे बिंदुओं की भी जांच पड़ताल कर रही है। दावा किया कि जल्द ही डकैती डालने वाले बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंपस के विरोध में छात्रों का क्रमिक अनशन शुरू
Next: बैंक के अंदर तीन लाख की टप्पेबाजी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.