Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कैंपस के विरोध में छात्रों का क्रमिक अनशन शुरू
  • पिथौरागढ़

कैंपस के विरोध में छात्रों का क्रमिक अनशन शुरू

RNS INDIA NEWS 23/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय को कैंपस बनाने के विरोध में छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देना छात्र-छात्राओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से महाविद्यालय को पूर्व की तरह संचालित करने व कैंपस के लिए अलग से महाविद्यालय खोलने की मांग उठाई है। मंगलवार को छात्र एलएसएम महाविद्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बाद में छात्र धरने में बैठ गए। पहले दिन छात्र गौरव चंद्र पंत, दलीप, नितिन उप्रेती, जीवन कुमार, मगलेश, राकेश, महेश धरने में बैठे। उन्होंने कहा महाविद्यालय को कैंपस बनाना सीमांत के छात्र-छात्राओं के हित में नहीं है। कैंपस बनने से यहां सीमित छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। ऐसे में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए दर-दर भटकना होगा। अगर कैंपस बनाना है तो एलएसएम को छोड़कर अलग से महाविद्यालय बनाया जाए और उसी में कैंपस का संचालन किया जाए। छात्रों ने कहा लंबे समय से वे अपनी कैंपस संचालन के लिए अलग से महाविद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है। उन्होंने कहा जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मान जाती तो आंदोलन में डटे रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना जारी
Next: स्टोन क्रशर पर हुई डकैती मामले में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.