Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एसटीएफ से मिली फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

एसटीएफ से मिली फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट

RNS INDIA NEWS 16/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा को एसटीएफ ने क्लीन चिट दे दी है। अब इन दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षाएं भी संदेह के घेरे में आ गई थीं। जिसके बाद आयोग ने पत्र जारी कर एसटीएफ से इन दोनों भर्ती परीक्षाओं को लेकर क्लीयरेंस मांगी थी। अब जल्द ही पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकेगा। एसटीएफ से फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर क्लीन चिट मिलने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राहत की सांस ली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 13 जनवरी को पत्र जारी करते हुए एसटीएफ इन दोनों भर्ती परीक्षाओं को लेकर क्लीयरेंस मांगी थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 21 अक्तूबर 2022 को विज्ञापन जारी कर वन विभाग के अंतर्गत फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को होनी है। जबकि पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को 1531 पदों पर किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में 119843 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद इन भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होने लगे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार ने कोविड-19 टीके के कई दुष्प्रभावों को किया स्वीकार, आरटीआई में चौंकाने वाला खुलासा
Next: पीएमओ की टीम ने किया जोशीमठ का दौरा, दरारों में हुई हल्की बढ़ोत्तरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.