Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पीएमओ की टीम ने किया जोशीमठ का दौरा, दरारों में हुई हल्की बढ़ोत्तरी
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

पीएमओ की टीम ने किया जोशीमठ का दौरा, दरारों में हुई हल्की बढ़ोत्तरी

RNS INDIA NEWS 16/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  जोशीमठ के हालात को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्तिथि पर निगरानी बनाए हुए हैं। गृह मंत्रालय के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय की एक टीम ने जोशीमठ का दौरा कर आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जल्द ही ये टीम अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्चस्तरीय टीम जोशीमठ का दौरा कर पिछले हफ्ते वापस लौट चुकी है। अब पीएमओ में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम ने जोशीमठ का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक दौरे का मकसद उस क्षेत्र की स्थिति का अलग से निरीक्षण करना था, जहां दरारें दिखाई दे रही हैं और पानी की गुणवत्ता बिगड़ रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल जोशीमठ पहुंचे और आपदा राहत, बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर पालिका क्षेत्र में भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि दरारों में मामूली वृद्धि हुई है, जिसकी निगरानी विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने भी रविवार को उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कहा कि दरारों की संख्या में हल्की वृद्धि हुई है, लेकिन किसी भी नए क्षेत्र को नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा है।
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की एक टीम ने सीमा प्रबंधन सचिव डीएस गंगवार के नेतृत्व में पिछले सप्ताह देहरादून और जोशीमठ का दौरा किया था और राज्य के अधिकारियों के साथ परामर्श किया था। टीम 10 जनवरी को जोशीमठ भी गई। स्थानीय अधिकारियों ने केंद्रीय टीमों को जिला अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ से मिली फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट
Next: दरोगा भर्ती घोटाले के 20 संदिग्ध उप निरीक्षक निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.