Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्टाफ नर्सों की भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती
  • नैनीताल

स्टाफ नर्सों की भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

नैनीताल। प्रदेश में ढाई हजार पदों पर स्टाफ नर्सों की भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। सोमवार को हाईकोर्ट ने मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के साथ ही सचिव स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य निदेशक को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट के निर्णय के अधीन होगी। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई। मामले में संगीता सिंह तथा 29 अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि सरकार ने नौ फरवरी 2021 को 2500 पदों पर स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की। इस भर्ती में बीएससी की डिग्री, नर्सिंग व डिप्लोमा जेएनएम को शामिल किया गया। यह भी कहा गया कि स्टाफ नर्सों की नियुक्ति में दोनों की एक ही परीक्षा आयोजित होगी। इसके तहत मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। याचिकाकर्ताओं की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि डिग्री और डिप्लोमा दोनों की एक ही परीक्षा आयोजित करना तथा नियुक्ति उसके आधार पर करना गलत है। कहा गया कि बीएससी नर्सिंग की डिग्री वाले अभ्यर्थी डिप्लोमा वालों को पढ़ाते हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से परीक्षा में इस व्यवस्था को खत्म करने के साथ वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सरकार तथा स्वास्थ्य सचिव व स्वास्थ्य निदेशक से चार सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी कोरोनाकाल में सेवा देने वाली आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला मंगल दलों को सौगात
Next: राशिफल 9 मार्च 2021

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.