Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम ने दी कोरोनाकाल में सेवा देने वाली आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला मंगल दलों को सौगात
  • उत्तराखंड

सीएम ने दी कोरोनाकाल में सेवा देने वाली आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला मंगल दलों को सौगात

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला मंगल दलों को सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि कोरोना काल में सेवा देने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10-10 हजार और महिला मंगलदलों को 15 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिये महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। सोमवार को गैरसैंण के किसान मेला मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। पहले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को स्वयं आना था, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल पूर्ण हो रहे हैं। इस दौरान राज्य में महिलाओं को पैतृक सम्पति में सह खातेदार बनाने का अधिकार दिया गया है। भविष्य में इसके काफी सकारात्मक परिणाम आएंगे। यदि कोई महिला बैंक से ऋण लेना चाहेगी तो उसे भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना भी लागू की गई है, इसके लिए बजट में 25 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए सुनियोजित योजना बनाई जा रही है। योजना के तहत बहुत सस्ते दरों पर पशुचारा देने की व्यवस्था की जा रही है। जो किसान घास उगाएंगे, उन्हें इस योजना के तहत प्रति एकड़ 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर 10 हजार दुधारू गाय दी जा रही हैं। दुग्ध उत्पादक जो दूध डेयरी को उपलब्ध कराएंगे। उस पर चार रुपये प्रति लीटर बोनस दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने राजकीय पालीटेक्निक गैरसैंण में रोजगार, उद्यमिता विकास व नवाचार (सेंटर आफ एक्सीलेंस इन इम्पलाइमेंट) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सेंटर आफ एक्सीलेंस के माध्यम से राज्य सरकार का प्रयास उद्यमिता को बढ़ावा देना व स्थानीय उत्पादों में वेल्यू एडिशन कर उन्हें बाजार उपलब्ध कराना है। जिससे युवा स्थानीय स्तर पर ही उद्यम स्थापित कर सके। कहा कि यह केंद्र पलायन को रोकने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में पं. दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद ब्याज मुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर जिले के 156 स्वंय सहायता समूहों को पांच करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला आयोग अध्यक्ष विजया बर्थवाल, विधायक महेंद्र भट्ट व मुन्नी देवी शाह, जिला अधिकारी स्वाति एस भदौरिया, परियोजना निदेशक कौशल विकास डॉ.आर राजेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट और पूर्व विधायक अनिल नौटियाल उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टहलने निकले बुजुर्ग का नहीं मिल रहा सुराग
Next: स्टाफ नर्सों की भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.