Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर से डिम्मर गांव के लिए निकली गाडू़ घड़ा यात्रा
  • पौड़ी

श्रीनगर से डिम्मर गांव के लिए निकली गाडू़ घड़ा यात्रा

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  श्रीनगर में शनिवार को तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा (अभिषेक तेल कलश) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार देर शाम गाडू घड़ा यात्रा ऋषिकेश से रवाना होकर कीर्तिनगर से श्रीनगर पहुंची। जहां बैंड बाजों के साथ गाडू घड़ा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गाडू घड़ा यात्रा ने रात्रि प्रवास बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की धर्मशाला में किया। गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर बाद गाडू घड़ा यात्रा डिम्मर (कर्णप्रयाग) के लिए रवाना हुई। बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने कहा कि डिम्मर गांव में एक हफ्ते के लिए कलश को लक्ष्मी नारायण मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा 9 मई को नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी। कहा कि 10 मई को कलश यात्रा पांडुकेश्वर और 11 मई को यात्रा शंकराचार्य की गद्दीस्थल जोशीमठ पहुंचेगी। यहां से कलश यात्रा कुबेर और उद्धव की डोली के साथ बदरीनाथ पहुंचेगी। 12 मई को कपाट खुलने के बाद गाडू घड़े को बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में रख दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल रोजाना महाभिषेक में किया जाएगा। यात्रा में भगवती प्रसाद डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, दिनेश प्रसाद डिमरी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, हर्षवर्धन प्रसाद डिमरी, अनिल डिमरी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक का टायर फटने से चालक की मौत
Next: शिव ज्ञान, धाम और नाम के दाता हैं : मोरारी बापू

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.