Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • शिव ज्ञान, धाम और नाम के दाता हैं : मोरारी बापू
  • रुद्रप्रयाग

शिव ज्ञान, धाम और नाम के दाता हैं : मोरारी बापू

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। शिव समान कोई दाता नहीं है, शिव संसार का मूल तत्व है। इसलिए भगवान शिव के बिना सबकुछ अधूरा है। श्रीराम कथा के केंद्र में मानस रुद्र संहिता को रखते हुए इस दिव्य कथा का श्रवण भक्तों को करवाया जा रहा है। मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन विश्व विख्यात कथा प्रवक्ता मोरारी बापू ने कहा कि शिव के समान कोई दाता नहीं है। शिव ज्ञान के दाता है। शिव मोक्ष दाता है, शिव धाम दाता भी है और शिव नाम दाता भी है। शिव प्रधान और परम प्रधान है। बापू ने कहा कि हमारे जीवन में विवेक कैसे आए, वैराग्य की वृद्धि कैसे हो इसके लिए प्रभु प्रेम ही एक मात्र रास्ता है। सत्य, प्रेम, करुणा के साथ भगवान के करीब जाने का अवसर मिलता है। कहा कि शिव मूल तत्व है। भगवान शिव की नगरी रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी का संगम है। यह स्थान दिव्य है। श्रीराम कथा के केंद्र में मानस रुद्र संहिता को रखते भक्तों को इस दिव्य कथा का रसपानक कराया जा रहा है। बापू ने कहा कि मैं गंगाजल इसलिए पीता हूं कि इससे शिव जुड़े हैं। उन्होंने रामकथा के दूसरे दिन भगवान राम, शिव के संबंधों पर भी प्रवचन दिया। कहा कि शिव के अराध्य राम और राम के अराध्य शिव हैं। मौके पर मुख्य यजमान रुपल काणक्य, राजनीश काणक्य, आशीष काणक्य, नियति काणक्य, विवेक सगित, रामकुमार ज्ञा, प्रदीप बगवाड़ी, माधो सिंह नेगी, प्रवीन सेमवाल, राजेंद्र नौटियाल, प्रशांत डोभाल, दीपक भंडारी, अशोक चौधरी, रोशन ज्ञा, अनुसूया प्रसाद जोशी सहित बड़ी संख्या में जिले के भक्त मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर से डिम्मर गांव के लिए निकली गाडू़ घड़ा यात्रा
Next: तीन किलो 400 ग्राम चरस के साथ नेपाली समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.