Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रक का टायर फटने से चालक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रक का टायर फटने से चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। गदरपुर में ट्रक का पंक्चर टायर बदलने के दौरान दूसरा टायर फटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों के कोहराम मच गया है। काशीपुर निवासी 40 वर्षीय रौनक पुत्र जौहर अली एक ट्रक चालक था। वह रविवार सुबह ट्रक लेकर काशीपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वह गदरपुर बाईपास के पास पहुंचा। यहां ट्रक का पिछला टायर पंक्चर हो गया। बताया जा रहा था कि इसके बाद रौनक ट्रक से उतर कर टायर बदलने लगा। इस दौरान वह पंक्चर हुआ टायर खोल ही रहा था कि अचानक उसके साथ लगा टायर फट गया। इससे रौनक का सिर ट्रक से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर आस-पास के लोगा भी इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रौनक के दो बेटे और एक बेटी है। वहीं थाना गदरपुर प्रभारी जसवीर चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गूलरभोज में बिजली चोरों पर विजिलेंस टीम का छापा
Next: श्रीनगर से डिम्मर गांव के लिए निकली गाडू़ घड़ा यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.