Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में स्कूटी सवार युवक के पीछे दौड़ा गुलदार
  • पौड़ी

श्रीनगर में स्कूटी सवार युवक के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 15/02/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। नगर क्षेत्र में गुलदार की दहशत बरकरार है। बुधवार देर रात साढ़े नौ बजे के करीब गुलदार पराग डेयरी के पास स्कूटी सवार युवक पर हमला करने के लिए दौड़ा। स्कूटी सवार व्यक्ति के शोर मचाने के बाद गुलदार वहां से भाग निकला। श्रीनगर स्थित टाइड कंपनी के प्रबंधक कमलेश सेमवाल ने बताया कि रात्रि करीब साढ़े नौ बजे कम्पनी में काम करने वाले हरीश अपने घर की ओर जा रहे थे, गल्ला गोदाम के लिए जा रहे रास्ते पर गुलदार स्कूटी के पीछे हमला करने के लिए दौड़ा। युवक के शोर मचाने के बाद गुलदार वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया कि शोर मचाने के बावजूद लोग घरों से बाहर नहीं निकले। मौके पर युवक ने फोन पर घटना की सूचना दी। हमले की जानकारी देने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 12 बजे तक वन विभाग की टीम पराग डेयरी क्षेत्र में गुलदार को ढूंढने में लगी रही। सेमवाल ने बताया कि युवक हमारे यहां सामान की डिलीवरी का कार्य करता है। गुलदार के हमले के बाद से युवक डरा हुआ है। जबकि युवक पूर्ण रूप से सुरक्षित है और किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इससे पहले गुलदार ने दो बच्चों पर हमला कर अपना निवाला बनाया था। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार दो सप्ताह से सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार तो कैद हो गया है, लेकिन नगर क्षेत्र में गुलदारों के लगातार दिखाई देने से वन महकमा भी सतर्क है। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि गुलदार के हमले की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग की शादी रोकी
Next: ढंडेरा से 300 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.