Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर को धार्मिक नगरी घाषित करने की मांग
  • पौड़ी

श्रीनगर को धार्मिक नगरी घाषित करने की मांग

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा धार्मिक प्रकोष्ठ की एक बैठक में श्रीनगर को धार्मिक नगरी घाषित करने की मांग की गई है। धार्मिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विभोर बहुगुणा ने कहा कि श्रीनगर धार्मिक नगरी है और बदरी-केदार यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। यहां पर कई प्रसिद्ध मठ मंदिर हैं और लोगों की इनमें अपार श्रद्धा है। जिसको देखते हुए यहां मांस-मदिरा की दुकानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। विभोर बहुगुणा ने कहा कि सरकार श्रीनगर को धार्मिक नगर के रूप में विकसित कर इसे धार्मिक नगरी घोषित करे। कहा सरकार सबसे पहले नगर क्षेत्र में मदिरा एवं मीट-मांस की दुकानों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करे। साथ ही मंदिरों के आस-पास पान, गुटखा की दुकानें भी बंद होनी चाहिए। उन्होंने मंगलवार को नगर क्षेत्र में नियमों के तहत नाई की दुकानें भी बंद रखे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित हो रही मांस की दुकानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सख्त रूख अपनाना चाहिए। व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल ने कहा कि बाहर से व्यापार करने के लिए आने वाले लोगों पर प्रशासन पूरी तरह से नजर रखे व उनका समय-समय पर सत्यापन हो। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, डा. सुधीर जोशी, अनूप बहुगुणा, हिमांशु बहुगुणा, देवेंद्र भट्ट, भगवती प्रसाद बडोनी, सौरभ जैन, राहुल बिष्ट, प्रमिला भंडारी, पूजा गौतम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गदेरे में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत
Next: जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.