Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गदेरे में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत
  • पौड़ी

गदेरे में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिल्वकेदार गदेरे में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूब कर मौत हो गई। बुधवार देर शाम को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। दोनों मासूम खेलने का बहाना बनाकर घर से निकले थे। जब देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो उनके घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर रात खोजबीन करने पर दोनों मासूमों के शव गदेरे में बने तालाब में डूबे हुए मिले। श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि रात 11:20 बजे चरण सिंह तथा महेश सिंह निवासी बिल्वकेदार ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके पुत्र सक्षम(13) पुत्र चरण सिंह तथा मयंक(10) पुत्र महेश सिंह शाम के समय करीब 6 बजे घर से देवभूमि स्कूल की तरफ खेलने के लिए गए थे। लेकिन तब से वापस घर नहीं लौटे हैं। इस पर थाने से तत्काल बच्चों की ढूंढ खोज के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष पैथवाल मय प्रभारी बाजार चौकी उप निरीक्षक रणबीर सिंह रमोला के द्वारा पुलिस टीम के साथ बिल्वकेदार क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों की तलाश की गई। रात करीब 12:30 बजे दोनों गुमशुदा बच्चों के कपड़े बिल्वकेदार गदेरे के पास तालाब में मिले। जहां पर पुलिस टीम के द्वारा तालाब में दोनो बच्चों की ढूंढ खोज की गई। दोनों बच्चों के शवों को गोताखोर महेंद्र सिंह की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। मौके पर दोनों बच्चे मृत पाए गए। पुलिस की ओर से आवश्यक कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साथियों सहित हुए भाजपा में शामिल
Next: श्रीनगर को धार्मिक नगरी घाषित करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.