Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव ने परीक्षा केद्रों पर छापेमारी की
  • हरिद्वार

श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव ने परीक्षा केद्रों पर छापेमारी की

RNS INDIA NEWS 14/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव और सहायक परीक्षा नियंत्रक ने शनिवार को विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में बने परीक्षा केद्रों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान परीक्षा केद्रों पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर उन्होंने इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। हालांकि कुलसचिव की छापेमारी के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं पकड़ी गई। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्र और सहायक सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने शनिवार को विश्वविद्यालय की दो पालियों में चल रही परीक्षा के दौरान धनौरी सहित कईं महाविद्यालय में बने परीक्षा केद्रों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं समय से सुचारु होने के साथ ही पेपर भी नियामानुसार दो लॉकर की व्यवस्था के अंदर सुरक्षित रखे पाए गए। कुलसचिव दिनेश चंद्र ने बताया कि उन्हें कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को लेकर शिकायत मिल रही थी। शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शनिवार को हरिद्वार जनपद के कईं परीक्षा केंद्रों औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक-दो परीक्षा केंद्र पर छात्रों को नजदीक बैठाकर परीक्षा कराई जा रही थी। जिसे लेकर कुल सचिव ने परीक्षा में छात्रों को समुचित दूरी पर बैठकर परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को समय से परीक्षा कॉपी में पूर्ण हस्ताक्षर करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश में 217 राजकीय, अशासकीय और निजी महाविद्यालय हैं। इन अधिकतर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 29 नवंबर से जारी है। परीक्षा को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उड़न दस्ते के साथ-साथ विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों की ओर से छापेमारी भी की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में घुसा हाथी, जान बचाकर भागे लोग
Next: हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही ट्रेन में हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों को लूटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.