Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही ट्रेन में हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों को लूटा
  • हरिद्वार

हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही ट्रेन में हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों को लूटा

RNS INDIA NEWS 14/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार सुबह यात्रियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। करीब पांच हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों से लूटपाट करते हुए उनके मोबाइल फोन और नगदी छीन ली। इसके बाद आरोपी ट्रेन के रुकने पर फरार हो गए। वारदात के बाद राजकीय रेलवे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना हरिद्वार रेलवे स्टेशन और मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बीच घटित हुई। शुक्रवार की सुबह हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही पैसेंजर ट्रेन में महावीर नगर फिरोजाबाद यूपी निवासी प्रभव शुक्ला और आयुष प्रताप सिंह जनरल कोच में सवार थे। जैसे ही ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन से चली तो करीब चार-पांच युवकों ने दोनों दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद धारदार हथियार, असलहे और रॉड के दम पर उनसे मोबाइल फोन और नगदी लूट ली गई। इन दो दोस्तों के अलावा भी जनरल कोच में बैठे तीन-चार यात्रियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। ट्रेन जैसे ही मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो आरोपी ट्रेन से कूद कर जंगल की तरफ फरार हो गए। युवकों ने ऋषिकेश पहुंचने पर स्थानीय राजकीय रेलवे पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। ट्रेन में लूटपाट की वारदात की जानकारी लगने पर जीआरपी के होश उड़ गए।
राजकीय रेलवे पुलिस के एसओ अनुज सिंह समेत आला अफसरों ने मौके पर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ ने बताया कि प्रभव शुक्ला की तरफ से आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव ने परीक्षा केद्रों पर छापेमारी की
Next: बिजली के भारी भरकम बिल भेजने पर व्यापारियों में नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.