Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में घुसा हाथी, जान बचाकर भागे लोग
  • हरिद्वार

मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में घुसा हाथी, जान बचाकर भागे लोग

RNS INDIA NEWS 14/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल क्षेत्र के गांव मिस्सरपुर स्थित आवासीय कॉलोनी में शुक्रवार रात हाथी आने से हड़कंप मच गया। हाथियों को देख कॉलोनीवासी घरों के अंदर कैद हो गए। गनीमत रही कि हाथी किसी ग्रामीण के पीछे नहीं भागा। हाथी जाने के बाद लोग अपने घर मे घुस गए। ग्रामीणों में वनप्रभाग के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है। जगजीतपुर और उसके आसपास के गांवों में बनी आवासीय कॉलोनियों में हाथियों के झुंड के आने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे ही हाथियों का झुंड ग्राम मिस्सरपुर स्थित आवासीय कॉलोनी में आ धमका। कॉलोनी के बाहर घूम रहे ग्रामीणों में हाथी को देख हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागकर एक-दूसरे के घरों में घुस गए। गनीमत रही कि हाथी ने किसी ग्रामीण पर हमला नहीं किया। हाथी जाने के बाद लोग अपने-अपने घरों में घुसे।ग्रामीण राजेश सैनी, राकेश सैनी, पंकज चौहान, सुशील, दीपक, सुरजीत सिंह चौहान, सोभित, ललित, सोहन, सुशील, सौरभ, हरजीत ने बताया कॉलोनी में जब हाथियों का झुंड आया तो ग्रामीण घरों के बाहर ही टहल रहे थे। कुछ लोग कामकाज से वापस घर लौट रहे थे। हाथियों के आते ही लोगों में दहशत पैदा हो गई और आननफानन में लोगों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर जान बचाई। ग्रामीण बार-बार हाथियों की रोकथाम के लिए वनप्रभाग से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हाथियों को आबादी में रोकने के लिए ठोस उपाए नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द हाथियों की आवाजाही पर ब्रेक नहीं लगता है तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उपवनक्षेत्र अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया हाथियों की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। जल्द हाथियों की आबादी में आवाजाही पर ब्रेक लगेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्याप्त पर्चियां नहीं मिलने से गन्ना किसान मायूस
Next: श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव ने परीक्षा केद्रों पर छापेमारी की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.