Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • स्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस के लिए किया रवाना, भारतीय अमेरिकी राजा चरी बनाए गए मिशन कमांडर
  • अंतरराष्ट्रीय

स्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस के लिए किया रवाना, भारतीय अमेरिकी राजा चरी बनाए गए मिशन कमांडर

RNS INDIA NEWS 12/11/2021
rns featured image new

वॉशिंगटन।  स्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया है। खराब मौसम सहित कई कारणों के चलते काफी विलंब के बाद आखिरकार स्पेसएक्स का रॉकेट इन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। दो दिन पहले ही स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान से चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी पर लेकर लौटा था।
राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने बताया कि अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए चार लोगों में जर्मनी के मैथियस मौरर भी शामिल हैं, जिन्हें अंतरिक्ष जाने वाला 600वां व्यक्ति करार दिया गया है। वह और नासा के अन्य तीन अंतरिक्ष यात्री लगभग 22 घंटे की उड़ान के बाद, गुरुवार शाम को पृथ्वी से करीब 250 मील (400 किमी) की दूरी पर अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेंगे। इसे क्रू 3 नाम दिया गया है। इसमें नासा की ग्रेजुएशन क्लास के दो सदस्य हैं। इनमें 44 साल के भारतीय अमेरिकी राजा चरी हैं, जो अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू जेट के प्रशिक्षित पायलट हैं। वह मिशन कमांडर बनाए गए हैं। जबकि दूसरी सदस्य 34 साल की कायला बैरन हैं। जो अमेरिकी नौसेना सबमरीन अधिकारी और परमाणु इंजीनियर हैं।
तीसरे सदस्य टीम के नामित पायलट और सेकेंड इन कमांड अनुभवी अंतरिक्ष यात्री टॉम मार्शबर्न हैं। वह 61 साल के हैं और नासा के पूर्व फ्लाइट सर्जन रह चुके हैं। इनके अलावा यूरोपीय स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री मैथियल मौरर हैं। 51 साल के मौरर जर्मनी से हैं और मटीरियल साइंस इंजीनियर हैं। चरी, बैरन और मौरर लॉन्च के साथ अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान में अंतरिक्ष में जाने वाले 599वें, 600वें और 601वें इंसान हैं। चरी और बैरन भी नासा के आगामी आर्टेमिस मिशन के लिए चुने गए 18 अंतरिक्ष यात्रियों के पहले समूह में शामिल हैं, जिसका उद्देश्य अपोलो मिशन के करीब आधी सदी बाद इस दशक के अंत तक मनुष्यों को चंद्रमा पर वापस लाना है।
बीती रात बूंदाबांदी के बीच चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने परिवार वालों को अलविदा कहा। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान लगाया था और उसमें सुधार आया भी। दो दिन पहले ही स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान से चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी पर लेकर लौटा था। नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरॉ और मेगन मैकआर्थर, जापान के अकिहितो होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेस्कवेट दो दिन पहले ही स्पेसएक्स के कैप्सूल से पृथ्वी पर लौटे थे। 200 दिन अंतरिक्ष केंद्र में बिताने के बाद ये वापस लौटे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6.10 लाख से पार
Next: लाहौर में प्रदूषण की वजह से छाया अंधेरा, यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स की सूची में टॉप पर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.