Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी, दो लाख का इनाम घोषित
  • पौड़ी

सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी, दो लाख का इनाम घोषित

RNS INDIA NEWS 09/02/2026
rns featured image new

कोटद्वार (आरएनएस)। कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आए मोहम्मद दीपक को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने दीपक की हत्या पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित करने की बात भी कही है। इस मामले में दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष निवासी मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है।

मामले को लेकर जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर कोटद्वार प्रकरण में दीपक कुमार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान दीपक कुमार ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने बताया कि दीपक कुमार ने मानवीय और संवैधानिक दायित्व निभाते हुए हिंसा का विरोध किया, लेकिन इसके बदले उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को दून और हरिद्वार से आए कुछ लोगों ने कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के जिम में तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया।

जमीअत का कहना है कि जिस व्यक्ति ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का परिचय दिया, उसे धमकियां देना और उसके प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन के उपाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने मांग की है कि कोटद्वार में तोड़फोड़ के प्रयास में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखी जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब
Next: दन्या में उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की बैठक, दी गई जिम्मेदारियां

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.