Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोच संस्था ने ‘माय हैल्थ माय राइट’ परियोजना का किया शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

सोच संस्था ने ‘माय हैल्थ माय राइट’ परियोजना का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोच संस्था ने सशक्त पहल करते हुए माय हैल्थ माय राइट नामक जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत सोच संस्था उत्तराखंड राज्य के दो जिलों अल्मोड़ा और बागेश्वर के स्कूलों में खेल के माध्यम से छात्रों को मासिक धर्म और अन्य सामाजिक विषयों को लेकर जागरूकता को लेकर कार्य करेगी, जिससे छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाया जा सके। इस वर्ष यह कार्यक्रम राजकीय हाइस्कूल, आरे (जिला बागेश्वर) तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में किया जाएगा। पिछले वर्ष यह कार्यक्रम अल्मोड़ा जिले के एडम्स इंटर कॉलेज में किया गया था।

इस परियोजना का मूल उद्देश्य किशोरियों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति सजग करना है। अभियान विशेष रूप से *मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे अन्य सामाजिक विषयों पर केंद्रित है, जिन्हें अब भी ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में चर्चा के लिए वर्जित माना जाता है। यह पहल इस चुप्पी को तोड़ने, मिथकों को दूर करने और स्वस्थ संवाद को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

 

इस महत्त्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व सोच संस्था के संस्थापक आशीष पंत द्वारा बागेश्वर जिले में किया जाएगा। वहीं संस्था के सह-संस्थापक राहुल जोशी द्वारा अल्मोड़ा जिले में इस अभियान के क्रियान्वयन किया जाएगा। दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित किया कि अभियान की हर गतिविधि किशोरियों की समझ और भागीदारी के अनुसार डिजाइन की जाए।

संस्था के संस्थापक आशीष पंत ने जानकारी दी कि यह अभियान मई से दिसंबर 2025 तक विभिन्न चरणों में संचालित किया जाएगा। अल्मोड़ा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज और बागेश्वर के आरे हाइस्कूल में तो यह कार्यक्रम संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ष भर संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के साथ संवाद, खेल, समूह गतिविधियाँ, पोस्टर प्रतियोगिताएँ और इंटरैक्टिव सेशन के माध्यम से मासिक धर्म से संबंधित जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्राओं को यह महसूस कराना है कि मासिक धर्म जैसे जैविक और स्वाभाविक विषयों पर खुलकर बात करना उनका अधिकार है। जब तक हम इस विषय पर चुप्पी नहीं तोड़ेंगे, तब तक सामाजिक बदलाव संभव नहीं है।

संस्था के सह संस्थापक राहुल जोशी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर बागेश्वर और अल्मोड़ा के प्राचार्यों से मिलकर सहमति ले ली गई है और बागेश्वर में कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है जबकि अल्मोड़ा जिले में कार्यक्रम का शुभारंभ 26 मई को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की उपस्थिति में होगा। उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता नहीं है बल्कि छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और अपने समाज के प्रति एक जिम्मेदार व्यक्ति बनाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बूढा भरसार पैदल मार्ग बनेगा ट्रैक ऑफ द ईयर
Next: बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ, नगदी-जेवर हुए चोरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.