Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बूढा भरसार पैदल मार्ग बनेगा ट्रैक ऑफ द ईयर
  • पौड़ी

बूढा भरसार पैदल मार्ग बनेगा ट्रैक ऑफ द ईयर

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने रविवार को अफसरों के साथ भरसार से बूढ़ा भरसार की पांच किलोमीटर पैदल यात्रा की। इस दौरान मंत्री ने जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित अन्य अफसरों के साथ ट्रैक और मंदिर क्षेत्र को विकसित करने की योजना पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की। रविवार को पैदल यात्रा के दौरान डा.धन सिंह ने कहा कि इस ट्रैक को राज्य के ट्रैक ऑफ द ईयर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बताया कि बूढ़ा भरसार क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कहा कि स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मंदिर और ट्रैक मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में धर्मशाला, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए भी कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि बूढ़ा भरसार जैसे स्थल हमारी धरोहर हैं, जो हमें हमारी संस्कृति से जोड़ती है। जब लोग इन पवित्र स्थलों तक पहुंचें, तो उन्हें सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक अनुभव, आत्मिक शांति, प्राकृतिक सौंदर्य और बेहतर सुविधाओं का संगम मिले। यही हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि विकास वहां तक पहुंचे, जहां परंपराएं सांस लेती हैं और भविष्य मुस्कराता है। इस मौके पर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, नायब तहसीलदार उपेन्द्र राणा, खण्ड विकास अधिकारी पाबों धूम सिंह, एसआई बीर सिंह पंवार सहित संपत सिंह रावत, नरेंद्र रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल नेगी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा से पूर्व पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Next: सोच संस्था ने ‘माय हैल्थ माय राइट’ परियोजना का किया शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.