Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। महिला कर्मचारियों से अभद्रता की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हरिद्वार(आरएनएस)। शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हुए हंगामे के मामले में रानीपुर पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता और एक व्यापारी नेता सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए महिला कर्मचारियों से अभद्रता की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।यूपीसीएल के विद्युत वितरण उपखंड ज्वालापुर-द्वितीय में तैनात अवर अभियंता शिवानी शर्मा और प्रीति जिंटा की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि शासन के निर्देश पर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। चार जुलाई को विभागीय टीम शिवालिक नगर के डी क्लस्टर में उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर स्थापित करने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान महेश प्रताप राणा व विभाष सिन्हा और उनके साथ कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और टीम का विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों ने विभागीय कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था के कार्मिकों को काम नहीं करने दिया। आरोप है कि महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और सरकारी कार्य बाधित हो गया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
Next: चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.