Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सितारगंज-खटीमा हाईवे पर ग्राम बिडौरा मझोला बाजार में शुक्रवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और उसकी चपेट में आई बाइक भी जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार टैक्सी के रूप में चल रही थी और उसमें सीएनजी गैस लगी हुई थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे सितारगंज से खटीमा की ओर जा रही बाइक खटीमा से सितारगंज आ रही कार के नीचे घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे।इसी दौरान कार में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया और दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क किनारे पहुंचाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों युवकों को सितारगंज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान करीब एक घंटे बाद दम तोड़ दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कौर ने दोनों की मौत की पुष्टि की है। हादसा नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को एक युवक के पास बैंक पासबुक और अस्पताल संबंधी दस्तावेज मिले हैं। पासबुक में राहुल लक्ष्य चंद्रो पुत्र भीम सिंह, निवासी नेपाल तथा वर्तमान पता राजकोट, गुजरात दर्ज है। दूसरे युवक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस दोनों युवकों के नेपाल मूल का होने की आशंका के आधार पर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Next: जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टायर फटने से अनियंत्रित कार वाहन के चेसिस से टकराई, चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.