Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। जापान से आए श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी ने जापान के महामंडलेश्वर स्वामी बालाकुंभ पुरी और महंत दर्शन भारती के नेतृत्व में पहुंचे श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर मां की चुनरी और नारियल भेंट किए। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है, जिसने हमेशा मानवता को शांति और कल्याण का मार्ग दिखाया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में स्वामी बालाकुंभ पुरी के छह जापानी शिष्यों-दाइसाकु नारिता, केन्टा इशियामा, हिरोकी ताकाहाशी, योशिमी मोरिया, मासाकी गोटो और ताकानोबू सोगा-को तिलक-चादर प्रदान कर निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जाएगा।साथ ही सभी श्रद्धालुओं को अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। महंत दर्शन भारती ने कहा कि सनातन की वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से प्रभावित होकर दुनिया के अनेक देशों के लोग भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को अपना रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी बालाकुंभ पुरी ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी विश्वभर में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और जापान में भी सनातन के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने बताया कि जापान के संतों का चार जुलाई को महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक प्रस्तावित था, लेकिन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज के नासिक प्रवास पर होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही नई तिथि घोषित कर सभी छह संतों को महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में जापान से आए श्रद्धालु और अखाड़े के संत उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
Next: हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.