Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सितारगंज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

सितारगंज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 24/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में शनिवार रात प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। रविवार सुबह गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर कोतवाल सुंदरम शर्मा भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति ने चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। ग्राम तिलियापुर शक्तिफार्म निवासी सिकंदर कुमार ने बताया कि उनकी 30 वर्षीय पत्नी आरती को शनिवार रात करीब 8:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद अस्पताल प्रशासन ने सामान्य प्रसव होने की बात कही। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि प्रसव के बाद रक्तस्राव नहीं रुका तो निजी अस्पताल रेफर किया जाएगा। रात करीब 9:40 बजे आरती ने पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल कर्मचारी दूसरे कमरे में सोने चले गए। रात करीब दो बजे जब आरती की हालत गंभीर हुई तो परिजनों ने कर्मचारियों को जगाया। इसके बाद उसे सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। रुद्रपुर ले जाते समय रास्ते में आरती की मौत हो गई। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका तिलियापुर के बीडीसी सदस्य बबलू कुमार के भाई की पत्नी थी। घटना की सूचना पर कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, कांग्रेस शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य और आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के नेता सतेंद्र कुमार अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अस्पताल में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। महिला की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। वहीं, कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने महिला की मौत और अस्पताल प्रशासन पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। जांच समिति में उप जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप दीक्षित, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता त्रिपाठी और सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता को शामिल किया गया है।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने शनिवार रात ड्यूटी पर तैनात डॉ. रिजवान अहमद, संविदा नर्सिंग अधिकारी रूमा नाज और रेखा शील को नानकमत्ता सीएचसी से संबद्ध किया है। जांच पूरी होने तक तीनों कर्मचारियों को वहीं सेवाएं देने और जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सात घंटे बंद, पुलिस और यात्रियों में नोकझोंक
Next: लोधिया बैरियर पर दो युवकों से स्मैक बरामद, गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.