Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सिरोबगड़ बाईपास से खांकरा तक सुधारा जाए बदरीनाथ हाईवे
  • रुद्रप्रयाग

सिरोबगड़ बाईपास से खांकरा तक सुधारा जाए बदरीनाथ हाईवे

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

रुद्रपयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ बाईपास से खांकरा तक पांच किमी सुधारीकरण एवं गड्ढामुक्त करने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल खांकरा ने एनएच से मांग करते हुए कि हाईवे पर भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। खराब हाईवे के कारण तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी उठा रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगाईं ने एनएच लोनिवि के ईई को दिए ज्ञापन में कहा कि सिरोबगड़ बाईपास से खांकरा तक पांच किमी बदरीनाथ हाईवे बेहद खतरनाक एवं जानलेवा बना हुआ है। जिससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को हिचकोले खाकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मार्ग की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शीघ्र उक्त मार्ग का सुधारीकरण एवं गड्ढामुक्त कार्य करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। कहा कि राजमार्ग के दोनों ओर फुटपात समाप्त हो चुके है। जिससे पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों का लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। हाईवे के किनारे नालियां पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। जिससे बरसाती पानी सीधे घरों में घुस रहा है। जिसका कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हाईवे के दोनों ओर मिट्टी के ढेर लगे हैं। जिन्हें तल्काल हटाया जाए। सिरोबगड़ बाईपास से खांकरा तक उक्त मार्ग पर डामरीकरण करते हुए पुनर्निर्माण करवाया जाए। शासन के निर्देशों के क्रम में उक्त मार्ग को गड्ढामुक्त करते हुए राजमार्ग का स्थायी समाधान किया जाए। अन्यथा क्षेत्रीय लोगों को हाईवे को बाधित कर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग के साथ अल्मोड़ा कांग्रेस ने दहन किया भाजपा सरकार का पुतला
Next: धूमधाम से आयोजित होगा एनआईटी का दीक्षांत समारोह, 483 छात्रों को मिलेगी डिग्री

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.