Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धूमधाम से आयोजित होगा एनआईटी का दीक्षांत समारोह, 483 छात्रों को मिलेगी डिग्री
  • पौड़ी

धूमधाम से आयोजित होगा एनआईटी का दीक्षांत समारोह, 483 छात्रों को मिलेगी डिग्री

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड श्रीनगर का तीसरा दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर 2021 व 2022 के पास आउट बीटेक, एमटेक एवं पीएचडी के कुल 483 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएंगी। इसके लिए 159 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है। डिग्री हासिल करने वालों में बीटेक के 399, एमटेक के 78 व पीएचडी के 6 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री होंगे। समारेाह ठीक 11.30 से शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत को भी आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह में दो डायरेक्ट गोल्ड मेडल व 21 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इनमें से 12 गोल्ड मेडल एमटेक व 9 गोल्ड मेडल बीटेक के टॉपर छात्रों को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं गाउन के बजाय भारतीय परंपरा के तहत पोशाक धारण करेंगे। इस मौके पर समारोह के कोर्डिनेटर डा. योगेश प्रजापति, डीन एकेडमिक डा. लालता प्रसाद, डा. वीपी सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिरोबगड़ बाईपास से खांकरा तक सुधारा जाए बदरीनाथ हाईवे
Next: त्यूणी क्षेत्र में चमगादड़ों के आतंक से लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.