Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग के साथ अल्मोड़ा कांग्रेस ने दहन किया भाजपा सरकार का पुतला
  • अल्मोड़ा

अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग के साथ अल्मोड़ा कांग्रेस ने दहन किया भाजपा सरकार का पुतला

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-24 at 3.20.24 PM

अल्मोड़ा। अंकिता भण्डारी की निर्मम हत्या के विरोध में आज अल्मोड़ा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। पुतला दहन से पूर्व कांग्रेसजनों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के मन में भय नाम की चीज नहीं है। अंकिता हत्याकांड का अभियुक्त भी भाजपा नेता का पुत्र है। इस सरकार में हमारी बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी के हत्यारोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। प्रदर्शन एवं पुतला दहन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, मोहन सिंह देवली, प्रदीप बिष्ट, विनोद वैष्णव, विक्रम सिंह, बची सिंह नेगी, विनोद सिंह, रमेश नेगी, राबिन भण्डारी, अरविन्द रौतेला, शहाबुद्दीन, जया जोशी सहित अनेकों लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अल्मोड़ा में भाजपा ने कोविड बूस्टर डोज लगाने को किया प्रेरित
Next: सिरोबगड़ बाईपास से खांकरा तक सुधारा जाए बदरीनाथ हाईवे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.