Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिंचाई विभाग ने जीता गढ़वाल प्रीमियर लीग का खिताब
  • देहरादून

सिंचाई विभाग ने जीता गढ़वाल प्रीमियर लीग का खिताब

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ (गढ़वाल मंडल) की ओर से आयोजित प्रथम प्रीमियर लीग का फाइनल मुकबला दूधिया रोशनी में खेला गया। बेहद रोमांचक अंतिम मुकाबले में सिंचाई विभाग ने ग्रामीण निर्माण विभाग को 17 रनों से शिकस्त देकर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि इं आरसी शर्मा और विशिष्ट अतिथि इं वीरेंद्र गुसाईं ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंचाई विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 187 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अभिषेक व्यास ने 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 96 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रामीण निर्माण विभाग की टीम कड़ी टक्कर के बाद भी 20 ओवरों में 7 विकेट पर 170 रन ही बना सकी। टीम के कप्तान महेंद्र राणा ने 53 और जोकिन सिंह ने 49 रन बनाए। सिंचाई विभाग के मनेंद्र चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक व्यास को ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ व ‘सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज’ और मनीष मेहर को ‘प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया। महासंघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष इं० आशीष यादव ने बताया कि ‘फाइलों से फिटनेस तक’ विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में 8 सरकारी विभागों की टीमों ने प्रतिभाग किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कैबिनेट प्रस्तावों पर मुख्य सचिव की सख्ती
Next: ब्रेक फेल होने से ऑल वेदर रोड पर पलटा राशन से भरा वाहन, चार लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.