Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शुभंकर मौली करेगा राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित
  • पौड़ी

शुभंकर मौली करेगा राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित

RNS INDIA NEWS 01/01/2025
rns featured image new

पौड़ी। 38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर मौली प्रचार वाहन में सवार होकर 20 जनवरी को पौड़ी पहुंचेगा। शुभंकर मौली 20 व 21 जनवरी तक जिले के सभी ब्लाकों के प्रमुख स्थानों व शहर की मुख्य मार्गों और बाजार में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसके अतिरिक्त 22 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल कोटद्वार पहुंचेगी, जहां मशाल को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया जाएगा। बुधवार को एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित अफसरों की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली और मशाल के जिले में पधारने पर समुचित व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रचार वाहन के यातायात प्लान के साथ ही इसमें प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को 7 जनवरी तक पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि 24 जनवरी को रामलीला मैदान पौड़ी में आयोजित होने वाले पाण्डवाज शो के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर जुटा ली जाए। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान ने बताया कि प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को देखते हुए तीन केंटर के माध्यम से शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाइन आदि के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 20 जनवरी को पौड़ी पहुंचेंगी। 20 व 21 जनवरी तक जिले के सभी ब्लाकों में प्रचार प्रसार के लिए भ्रमण करेगी।
बताया कि 22 जनवरी को कोटद्वार से मशाल का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। यह मशाल कोटद्वार से दुगड्डा, लेंसडौन से होते हुए रात्रि विश्राम के लिए जयहरीखाल पहुंचेगी। 23 जनवरी को जयहरीखाल से गुमखाल, सतपुली, पाठीसेंण, अगरोड़ा से पौड़ी पहुंचेगी, जहां रामलीला मैदान में भव्य पाण्डवाज शो का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि विश्राम खिर्सू में होगा। 24 जनवरी को खिर्सू से श्रीनगर के लिए मशाल रैली प्रस्थान करेगी व 25 जनवरी को देहरादून के लिए रवाना होगी। बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत, एडीएम अनिल गर्ब्याल, एसडीएम दीपक रामचंद्र शेट, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में श्रद्धालुओं ने श्रीरघुनाथ की पूजा की
Next: नाम वापसी पर टिका टिहरी पालिका का चुनावी गणित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.