Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • शाट सर्किट से मुनस्यारी और मदकोट क्षेत्र में आग लगने की दो घटनाएं घटी
  • पिथौरागढ़

शाट सर्किट से मुनस्यारी और मदकोट क्षेत्र में आग लगने की दो घटनाएं घटी

RNS INDIA NEWS 15/11/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। दीपावली की रात को मुनस्यारी और मदकोट क्षेत्र में विद्युत शाट सर्किट से आग लगने की दो घटनाएं घटी। मुनस्यारी के धूरातोली गांव में जहां छह मकान जले वहीं मदकोट के बाता ग्राम पंचायत के निर्तोली तोक में एक परचून की दुकान राख हो गई। दुकान में लगी आग से दो गैस सिलेंडर फटने से दुकान की छत तक उड़ गई और गांव में हडक़ंप मच गया। आग से गल्ले में रखी एक लाख की धनराशि सहित दस लाख रु पये का सामान खाक हो गया। निर्तोली गांव निवासी भगत सिंह की दुकान में शनिवार की रात को बिजली शाट सर्किट से आग लग गई। देर रात्रि लगी आग की भनक तक नहीं लगी। दुकान में रखा सामान सुलगने लगा। दुकान में ही रखे दो गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गए। लोग बाहर निकले तो भगत सिंह की दुकान से आग की लपटों से घिरी थी। ग्रामीण आग बुझाने को दौड़े, परंतु तब तक आग विकराल रू प ले लिया और आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीण रात भर आग बुझाने में लगे रहे परंतु जब तक आग बुझती तब तक दुकान राख हो गई। दुकानदार भगत सिंह के अनुसार दुकान में दस लाख रुपए मूल्य का सामान और गल्ले में रखी एक लाख की धनराशि जल कर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर रविवार को राजस्व टीम और मदकोट चौकी से पुलिस जवान पहुंचे। आग से हुई क्षति का आंकलन किया गया। इस घटना को लेकर दुकानदार भगत सिंह सदमे में है। निरीक्षण को गई टीम ने आग लगने के प्रथम दृष्ट्या कारण बिजली का शाट सर्किट बताया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने इसे दैवीय आपदा मानते हुए पीडि़त को आपदा मद से मदद की गुहार लगाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 16-Nov-20

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.