Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शॉर्ट सर्किट से लगी टायर की दुकान में भीषण आग
  • ऊधम सिंह नगर

शॉर्ट सर्किट से लगी टायर की दुकान में भीषण आग

RNS INDIA NEWS 30/12/2020
03- (4)

रुद्रपुर। बिजली के शॉर्ट सर्किट से बाजार में स्थित एक टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग पर डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की चार गाडिय़ों ने काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से दुकान स्वामी को 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ओमेक्स आवासीय कालोनी निवासी धीरज मिकलानी की वीर हकीकत मार्ग में मिकलानी टायर की दुकान है। जहां पर दुपहिया व चौपहिया वाहनों के टायर बेचे जाते हैं। सुबह
11: 30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दो और गाडिय़ां मौके पर बुलाई गई। दमकल विभाग ने लिक्विड फाम डालकर आग बुझाई। एफएसओ रामधारी यादव ने बताया कि आग से 30 लाख से अधिक रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं आग लगने के बाद आसपास के दुकान स्वामियों में हडक़ंप मचा रहा। वहां एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीतकालीन अवकाश रद्द किए जाने का शिक्षकों ने किया विरोध
Next: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.