Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शॉर्ट सर्किट होने से एक घर जला, तीन घरों में लाखों का नुकसान
  • देहरादून

शॉर्ट सर्किट होने से एक घर जला, तीन घरों में लाखों का नुकसान

हाई वोल्टेज आने के कारण एक महिला के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत दुर्गाविहार में रविवार दोपहर में अचानक हाई वोल्टेज आने के कारण एक महिला के घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी। जिससे लाखों रुपये का सामान व राशन आदि जलकर राख हो गये। महिला के पड़ोस में भी दो घरों में टीवी, फ्रिज व पानी का आरओ आदि फुक जाने से भारी नुकसान हुआ है। दोपहर करीब एक बजे लोग अपने घरों में बैठकर टीवी आदि देख रहे थे। तभी अचानक बिजली की हाई वोल्टेज आने से दुर्गाविहार निवासी रामप्यारी के घर की बिजली की लाइन में आग लग गयी। किसी तरह रामप्यारी ने घर से बाहर निकलकर जान बचाई। इस दौरान पूरे मकान में आग लग गयी। घर के अंदर टीवी, फ्रिज, आलमारी, राशन, बिस्तर, कपड़े व बर्तन आदि आग में जलकर राख हो गया। यही नहीं महिला के पड़ोस में रहने वाले आनंद सिंह के घर में इनवर्टर, पीने के पाने का आरओ, जलदीप के घर में इनवर्टर, टीवी व फ्रिज पूरी तरह से शॉट सर्किट के कारण फुक गये। आसपास के लोगों ने डाकपत्थर फायर सर्विस को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने का कार्य किया। फायर सर्विस के आने तक लोगों ने आग को बुझा लिया। लेकिन तब तक तीनों परिवारों के घरों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीडि़त परिवारों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीडि़तों ने मुआवजा देने की मांग की है। इस सबंध में ऊर्जा निगम विकासनगर के एसडीओ मनोज कंडवाल का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन कर्मचारियों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट बनाकर इलैक्ट्रिकल इंजीनियर को भेजी जायेगी। कहा कि आंकलन कर शासन के मानकों के अनुरूप कार्रवाई करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान ने लगाई फांसी
Next: जम्मू-कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल होने से खुश हुए निवासी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.