Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान ने लगाई फांसी
  • राष्ट्रीय

टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान ने लगाई फांसी

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

अब आधारकार्ड दिखाने पर ही मिलेगी आंदोलन में रुकने की इजाजत

नई दिल्ली (आरएनएस)। यूपी गेट पर आंदोलन स्थल में किसानों को भी कैंप में रुकने के लिए आधार कार्ड की कॉपी के साथ 5 जमानती देने होंगे। यूपी-उत्तराखंड में हिंसा के इनपुट मिलने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कैंपों में रुकने वालों की पड़ताल कराने का निर्णय लिया है। बीती रात उन्होंने कहा कि यूपी-उत्तराखंड में चक्का जाम के दौरान ऐसी सूचना थी कि कुछ लोग हाथ में तिरंगा, किसानों का झंडा लेकर व कैंप लगाकर रास्ता रोकेंगे। फिर किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए दोनों राज्यों में पांच जगह तोड़फोड़ की योजना थी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ इस आंदोलन में किसानों की शहादतों का सिलसिला अभी जारी है। शनिवार देर रात दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले मृतक किसान कर्मबीर ने सुसाइड लिखा जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के खराब रवैये के परेशान होने की बात लिखी है। कर्मबीर ने सुसाइड नोट में लिखा- भारतीय किसान युनियन जिन्दाबाद। प्यारे किसान भाइयों ये मोदी सरकार तारीख पर तारीख देता जा रहा है इसका कोई अंदाजा नहीं कि ये काले कानून कब रद्द होंगे। जब तक ये काले कानून रद्द नहीं होंगे तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे। कर्मबीर (52) हरियाणा के जींद जिला के सिंघवाल गांव के रहने वाले थे। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को रविवार को 74 दिन पूरे हो गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश में चक्का जाम का कार्यक्रम सफल और शांतिपूर्ण रहा। तीन घंटे के एलान के बाद किसान एक मिनट भी सड़कों पर नहीं रहा, लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम इस कारण नहीं हुआ कि दोनों जगह पर कुछ लोगों द्वारा चार-पांच जगह पर तोडफ़ोड़ करने की योजना थी। इस दोनों राज्यों में कार्यक्रम टाल दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस पलटने से दो महिलाओं की मौत, 11 घायल
Next: शॉर्ट सर्किट होने से एक घर जला, तीन घरों में लाखों का नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.